Connect with us

उत्तराखण्ड

चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा के बीच होगा कैरम का फाइनल मुकाबला, बुधवार को होगा खिताबी संघर्ष

 

एसोसिएशन नैनीताल द्वारा स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी अधिवक्ता स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को बार हॉल में सिंगल्स वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

सिंगल्स वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चंद्रप्रकाश ने गौरव को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मुकेश चंद्रा ने यशपाल को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अब बुधवार को चंद्रप्रकाश और मुकेश चंद्रा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

वहीं डबल्स वर्ग के फाइनल में डी.एस. दानू और हंसराज सिजवाली की जोड़ी का मुकाबला तस्लीम और पंकज कुमार की जोड़ी से होगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुमाऊँ आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी सहित कार्यकारिणी सदस्य, अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। देर रात तक दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page