Connect with us

उत्तराखण्ड

पावन बुद्ध पूर्णिमा पर खुले आदिकैलाश के कपाट, 2026 यात्रा का भव्य शुभारंभ

पवनीत सिंह बिंद्रा

पिथौरागढ़। पावन बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित आदिकैलाश के भगवान शिव मंदिर के कपाट आज विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। क्षेत्र में धार्मिक आस्था, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।।कपाट उद्घाटन के साथ ही वर्ष 2026 की आदिकैलाश यात्रा एवं ॐ पर्वत दर्शन यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्थानीय जनता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, आईटीबीपी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु मार्गों की स्थिति, आवास व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, संचार प्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सकेगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानियां बरतें।।यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page