Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर बनभूलपुरा हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए दो घायलों का हाल-चाल जाना,,

हल्द्वानी-

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शनिवार सांय सुशीला तिवारी अस्पताल में बनभूलपुरा में हुई हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल लोगों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर बनभूलपुरा हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए दो घायलों का हाल-चाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि एक युवक जो कि ट्रामा आईसीयू में है जबकि दूसरा युवक आईसीयू में है। उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि उपचार को देखते हुए यदि घायलों को हायर सेंटर रेफर करना जरूरी हो तो उसे हायर सेंटर भी रेफर किया जाए। दोनों घायलों के स्वास्थ्य की फीडबैक लेते हुए जिलाधिकारी ने डॉक्टर को बेहतर उपचार देने दिए जाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page