Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने स्वराज आश्रम से किया चुनावी आगाज,,,

नैनीताल – उधमसिंग नगर लोकसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने स्वराज आश्रम से किया चुनावी आगाज।

जिला कांग्रेस सम्मेलन के माध्यम से नैनीताल जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ/पदाधिकारियों से लिया जीत का आशीर्वाद।

स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र रहा स्वराज आश्रम आज कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूँज गया।
सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों ने कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी का आज स्वराज आश्रम पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया और एक स्वर में सभी ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।
जिला कांग्रेस सम्मेलन में कांग्रेसियों का जोश और उत्साह देख कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भावुक हो गए और अपने को संभालते हुवे कहा कि इतने कम समय में जिस प्रकार का साथ और सहयोग कांग्रेस परिवार द्वारा उनको मिल रहा है इसके लिए वे सभी के आजीवन ऋणी रहेंगे।
जोशी जी ने कहा कि नैनिताल लोकसभा क्षेत्र को 10 साल से विकास के नाम पर सिर्फ छला गया है। इसकी बयानगी आपको माननीय सांसद जी द्वारा गोद लिए गए एकलौते गाँव की स्थिति देख कर मालूम चल जाएगी।
5 साल के कार्यकाल में सिर्फ 40% सांसद निधि ही खर्च होना माननीय सांसद जी की क्षेत्र और विकासकार्यो के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

जिला सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक जीत राम, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, नैनीताल चैयरमेन सचिन नेगी, भीमताल चैयरमेन दीपू चुनोतियाँ, महानगर अध्यक्ष महिला मधु सांगूड़ी, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पीसीसी सतीश नैनवाल, हरेंद्र बोरा, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष तारा नेगी, पूर्व चैयरमेन दीप सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, ललित जोशी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, कानू बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट रज्जी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, पुष्कर दानू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षित भट्ट, विशाल भोजक, पार्षद राधा आर्य, विनोद दानी, मुकुल बलुटिया, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी ने कहा कि 10 साल के भाजपा राज मे जनता त्रस्त हो चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अग्निवीर योजना ने युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया है उसका हिसाब युवा अपने वोट से देगा।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस का बूथ स्तर का कार्यकर्ता तैयार है और नैनीताल जिले की सभी विधानसभा कांग्रेस जीतेगी।
महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि आज के कार्यक्रम से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुवा है और चुनावो मे इसका असर आज से दिखना शुरू हो जायेगा।
पूर्व विधायक संजीव आर्य और पूर्व विधायक जीत राम ने कहा कि कांग्रेस का बूथ लेवल कार्यकर्ता ही कांग्रेस की उसकी ताकत है और इसी ताकत के बल पर हम विकास विरोधी भाजपा को नैनीताल लोकसभा से उखाड़ फेकेंगे।

जिला सम्मेलन के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी हलद्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय जनता और व्यापारियों से सीधा संवाद कायम कर सभी को कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी की जानकारी दी गयी। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को स्थानीय स्तर पर भारी जनसमर्थन प्राप्त हुवा।

कल 30 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी जी खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज और किच्छा विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद और जनसंपर्क करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page