Connect with us

उत्तराखण्ड

लालडांठ में चोरों का आतंक, एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़े

हल्द्वानी। लालडांठ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात एक चोर ने क्षेत्र की करीब चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी कैमरे के सामने ही दुकानों के ताले तोड़ता दिखाई दे रहा है।

पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, चोर एक दुकान से कुछ सामान और नकदी लेकर फरार हो गया, जबकि अन्य दुकानों के ताले तोड़ने के बावजूद वह अंदर प्रवेश नहीं कर सका। दुकानों में लगे सेंटर लॉक के कारण चोरी की बड़ी वारदात टल गई।

घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page