Connect with us

उत्तराखण्ड

टीबी मुक्त अभियान: ग्राम पनियाली में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हल्द्वानी, 25 अप्रैल 2026: जनपद नैनीताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर स्क्री닝 अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश डकरियाल के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है। ब्लॉक प्रभारियों की देखरेख में ब्लॉकों पर यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य कर्मी अतिआधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से मौके पर ही जांच कर रहे हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। विभाग का मानना है कि इससे छिपे रोगियों का शीघ्र पता लगेगा और उनका उपचार समय पर हो सकेगा।

ग्राम पनियाली में विशेष शिविर

आज 25 अप्रैल को ग्राम पनियाली में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां टीबी एक्स-रे जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की गई। अभियान के तहत जनपद के 66 हाई रिस्क ग्रामों में हैंडहेल्ड एक्स-रे हो चुके हैं, तथा कुल 14,785 एक्स-रे जांच संपन्न हो चुकी हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

शिविर में एस.के. द्विवेदी (एक्स-रे टेक्नीशियन), हिमानी गोस्वामी (टीबी चैंपियन), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मोनिका एवं सिमरन चौधरी उपस्थित रहीं।

शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए जागरूकता

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को पूरा करने हेतु टीमों द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है। जननी सुरक्षा योजना, ईजा-बोई, परिवार कल्याण योजना की सुविधाओं के साथ संचारी एवं गैर-संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। घर पर प्रसव के उच्च जोखिमों के बारे में बताकर अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ग्राम पनीयाली में जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट एवं आशा कार्यकर्ता कमला बिष्ट ने गर्भवती महिलाओं के घर जाकर आवश्यक जानकारी प्रदान की।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page