Connect with us

उत्तराखण्ड

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में टेलर वूमेंस गारमेंट्स प्रशिक्षण का उद्घाटन

पवनीत सिंह बिंद्रा 

, 12 मई 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 11 मई 2026 से प्रारंभ 31 दिवसीय टेलर वूमेंस गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आज कुंवरपुर, गौलापार स्थित बड़ौदा आरसेटी परिसर में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका गड़िया, जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल; श्री तनवीर असगर, खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी; श्री प्रदीप कुमार पंत, सहायक खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी; श्री दीपक जोशी, मुख्यमंत्री उदयमशाला योजना; बड़ौदा आरसेटी फैकल्टी श्री नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल; एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश कुमार बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले की 33 महिलाएं और 2 पुरुष प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

मुख्य अतिथियों के उद्बोधन

सुश्री प्रियंका गड़िया ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूर्ण तल्लीनता और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूरा करें तथा प्राप्त कौशल से स्वरोजगार स्थापित करें। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।

श्री तनवीर असगर ने निरंतर अभ्यास से कार्य में दक्षता लाने और सीखे कौशल को रोजगार में बदलने की सलाह दी।

संस्थान की जानकारी

इस अवसर पर बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में नैनीताल जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 2011 से 18 से 50 वर्ष के स्वरोजगार इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मौके पर फैकल्टी और एफएलसी काउंसलर ने प्रशिक्षुओं को सफलता के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण स्थल का पता एवं संपर्क:

बड़ौदा आरसेटी परिसर, हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, विकासखंड-हल्द्वानी।

फोन: 05946-266095, 8477009546।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page