उत्तराखण्ड
भीमताल: विकास भवन व गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण — कई कर्मचारी अनुपस्थित, गेस्ट हाउस में अनियमितताएँ पाईं गईं



लघु सिंचाई विभाग में उमेश कुमार (वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक) व गौतम कुमार (वाहन चालक), बाल विकास विभाग में कृपाल सिंह राणा (वरिष्ठ सहायक), वरुण कुमार (संख्याकी सहायक), कैलाश बेलवाल (वाहन चालक), पंचायती राज कार्यालय में प्रकाश चन्द्र (वरिष्ठ सहायक), रश्मि बाला (कनिष्ठ सहायक) तथा अल्पसंख्यक विभाग कार्यालय में हेमा आर्य (PRD) अनुपस्थित पाई गईं। समाज कल्याण विभाग में राहुल कुमार (वरिष्ठ सहायक), अनुज कुमार (कनिष्ठ सहायक) व मंजू जोशी (कंप्यूटर ऑपरेटर) मौजूद होने पर भी उनके हस्ताक्षर रजिस्टर में नहीं मिले।
मुख्य उद्यान अधिकारी के कार्यालय निरीक्षण में राहुल भट्ट (वरिष्ठ सहायक), ज्ञानेंद्र पांडे (मुख्य सहायक), धर्मेंद्र सिंह (वाहन चालक) व निर्मला भंडारी (सहायक विकास अधिकारी) अनुपस्थित पाए गए। युवा कल्याण विभाग में नवीनचंद्र (PRD), ललित कुमार (PRD) व अश्विनी कुमार (प्रशासकीय अधिकारी) भी बिना अवकाश अनुरोध के अनुपस्थित मिले।
इन सभी संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया गया है और स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने युवा कल्याण विभाग के गेस्ट हाउस का भी औचक निरीक्षण किया। गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं की गहन जाँच में कई अनियमितताएँ सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि गेस्ट हाउस में दो व्यक्तियों के निवास का अंकन कार्यालय में दर्ज था, परन्तु विज़िटर रजिस्टर में उनका कोई अभिलेख नहीं था। इस संबंध में जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस में कक्ष आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने के लिए परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उक्त समिति के अनुमोदन के पश्चात कक्ष आवंटन की सुनिश्चित प्रक्रिया लागू की जाएगी। साथ ही गेस्ट हाउस के रख‑रखाव, साफ‑सफाई एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं और स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


