Connect with us

उत्तराखण्ड

वार्ड 11 व 12 में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन,

हल्द्वानी, 19 सितम्बर 2025।।जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे वार्डवार जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के तहत बुधवार को वार्ड संख्या 11 और 12 में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले।शिविर में मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और नए कार्ड जारी करने से संबंधित समस्याएँ सामने आईं। अधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।आज के शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 46 कार्ड बनाए और संशोधित हुए। पूर्ति विभाग से जुड़ी कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें नए राशन कार्ड और नाम जोड़ने से संबंधित प्रार्थनापत्र सम्मिलित रहे। इसके अलावा यूसीसी के 17 तथा विद्युत विभाग की 2 शिकायतें प्राप्त हुईं।शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वार्ड संख्या 11 के पार्षद रवि जोशी और वार्ड संख्या 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने जिला प्रशासन के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।प्रशासन का कहना है कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को आधार, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी जैसी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अगला बहुउद्देशीय शिविर 20 सितम्बर को वार्ड 09 में पालकी बैंक्वेट हॉल तथा वार्ड 10 में गुरु तेग बहादुर गली, तिकोनिया, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page