Connect with us

उत्तराखण्ड

वार्ड संख्या 05 और 06 में जन सुविधा शिविर का सफल आयोजन,,

हल्द्वानी, 23 सितम्बर।
जिलाधिकारी श्रीमती वंदना के दिशा-निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु नियमित रूप से वार्ड-वार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 05 एवं 06 में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविरों का सफल आयोजन किया गया।नागरिकों की प्रमुख समस्याएँशिविर में नागरिकों ने मुख्य रूप से आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने एवं नए कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों द्वारा अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेजा गया।मौके पर प्रदान की गई सेवाएँआधार सेवा कार्यों के अंतर्गत कुल 48 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए।पूर्ति विभाग से 09 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए कार्ड बनाए जाने और नाम जोड़ने/हटाने की कार्यवाही सम्मिलित रही।10 UCC आवेदन प्राप्त हुए।नगर निगम से जुड़ी 05 शिकायतें, जिनमें मुख्यतः स्ट्रीट लाइट की खराबी से संबंधित मामले थे, मौके पर ही सुधार लिए गए।जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थितशिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट समेत विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वार्ड संख्या 05 की पार्षद नेहा अधिकारी एवं वार्ड संख्या 06 के पार्षद पंकज त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। पार्षदों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जनकल्याणकारी बताया।आगामी शिविरों की सूचनाअगला जन सुविधा शिविर 24 सितम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत वार्ड संख्या 03 में जय माँ काली मंदिर धर्मशाला तथा वार्ड संख्या 04 में पंचेश्वर मंदिर आवास विकास में शिविर आयोजित होंगे। नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में से अब तक 56 शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page