Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में वार्ड 17 व 18 में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन,

हल्द्वानी में वार्ड 17 व 18 में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन

हल्द्वानी, 12 सितंबर 2025। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शुक्रवार को वार्ड 17 हीरानगर (गोलज्यू मंदिर) तथा वार्ड 18 पार्षद कार्यालय भोलानाथ गार्डन में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन हुआ।

इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने, नए राशन कार्ड जारी करने जैसी अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कई शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि अन्य के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

शिविर में आधार सेवा के तहत 68 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए, पूर्ति विभाग से 7 आवेदन प्राप्त हुए और स्ट्रीट लाइट से संबंधित 2 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी. के. भट्ट समेत अन्य अधिकारी एवं पार्षद भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ घर के पास ही प्राप्त हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page