Connect with us

उत्तराखण्ड

आरटीओ प्रवर्तन की सख्ती, 75 वाहनों का चालान, 5 गाड़ियां सीज

हल्द्वानी, 23 अप्रैल 2026: आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग के प्रभारी अरविंद पांडे के निर्देशों पर आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 75 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और 5 गाड़ियां सीज कर ली गईं।

बाजपुर-कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर विशेष निगरानी

विगत एक सप्ताह से बाजपुर से कालाढूंगी होते हुए नैनीताल मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं होने के मद्देनजर आज दो प्रवर्तन दलों को तैनात किया गया। परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य और अपराजिता पांडे के नेतृत्व वाली टीमों ने नया गांव के आसपास फुटपाथ पर रेहड़ी-ठेली लगाने वालों को हटाया। उन्हें फुटपाथ पर ठेली न लगाने के सख्त निर्देश दिए गए।

पिछले दिनों इसी क्षेत्र में एक कार की ठोकर से ठेली वाले की मौत हो चुकी है। ठेली वाले फुटपाथ पर ठेलियां लगाते हैं, जिससे ओवरटेक करने वाले वाहनों में दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

रानीबाग में बसों व टैक्सी की जांच

रानीबाग में हाल ही एक बस की चपेट में आने से एक बालिका की मौत के दृष्टिगत वहां भी दो टीमों को लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन जीतेन्द्र संगवान और परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने बसों, टैक्सी व मैक्सी वाहनों की सघन चेकिंग की। आगे बोर्ड लगाकर चलने वाले मैक्सी-टैक्सी वाहनों को रोका गया, बोर्ड उतरवाए गए और चालान किए गए।

सतत कार्रवाई का ऐलान

नैनीताल जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page