Connect with us

उत्तराखण्ड

विरसा सम्भाल गुरमत ट्रेनिंग कैंप में हेल्दी लाइफस्टाइल पर विशेष कार्यशाला आयोजित

 

हल्द्वानी,,सिख मिशनरी कॉलेज रजिस्टर्ड लुधियाना, हल्द्वानी सर्कल द्वारा आयोजित “विरसा सम्भाल गुरमत ट्रेनिंग कैंप” में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से हेल्दी लाइफस्टाइल विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। 1 जून से 13 जून तक चल रहे इस कैंप में बच्चों को गुरमत, सिख इतिहास, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यशाला में कृष्णा हॉस्पिटल की वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनमीत कौर ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, व्यायाम तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार रंजीत सिंह नागपाल और स्टेज सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह भी कैंप में पहुंचे। उन्होंने कैंप की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, गुरमत और अच्छे संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैंप में लगभग 120 बच्चे भाग ले रहे हैं। बच्चों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। सिख मिशनरी कॉलेज, हल्द्वानी सर्कल की ओर से डॉ. मनमीत कौर का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

आयोजकों के अनुसार कैंप का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना हुआ है तथा बच्चों में गुरमत, अनुशासन और संस्कारों के प्रति विशेष रुचि देखने को मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page