उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा सिंह सभा हल्द्वानी में विशेष अरदास

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
इस अवसर पर हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, हरिमोहन अरोड़ा, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, निवर्तमान सेवादार हरजीत सिंह सच्चर, मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद तथा जनरल सचिव कंवलजीत सिंह उप्पल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अरदास कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह के साथ जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, बलवीर सिंह, अवनीत सिंह, परविंदर सिंह, दविंदर सिंह, राजवीर सिंह, सरब सेठी, सरबजीत सिंह, हरमीत बिंद्रा, गुरप्रीत सिंह, अरविंदर सिंह, तेजिंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन देश की उन्नति, समाज की खुशहाली और सर्वजन कल्याण की कामना के साथ किया गया।
