Connect with us

उत्तराखण्ड

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर पहुंचाकर बांट रहे गणना फॉर्म

 

, 08 जून 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सोमवार से नैनीताल जनपद के सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

अभियान का औपचारिक शुभारंभ लोक भवन, नैनीताल में हुआ, जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरणों का सत्यापन और अद्यतन करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचन नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर दीपक रावत, रीना जोशी, विवेक राय तथा नवाजिश खालिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page