Connect with us

उत्तराखण्ड

विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, गांधी इंटर कॉलेज से सुशीला तिवारी अस्पताल तक चला सफाई अभियान

 

हल्द्वानी जिलाधिकारी  के दिशा-निर्देशन एवं नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के मार्गदर्शन में शनिवार से 16 अगस्त तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन गांधी इंटर कॉलेज से रामपुर रोड होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल से आगे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते हुए अब तक करीब 200 किलोग्राम गीला कूड़ा और 50 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को कूड़ा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के कम उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

विशेष स्वच्छता अभियान में Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता की। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य किया।

नगर निगम की ओर से बताया गया कि यह अभियान महज सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है। अभियान के माध्यम से लोगों को कूड़े को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नगर निगम का लक्ष्य स्वच्छ हल्द्वानी के साथ स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ना है। अभियान के तहत शहर की स्वच्छता के साथ स्वच्छ जलस्रोत एवं स्वच्छ नदियों की ओर भी विशेष ध्यान देने का संदेश दिया जा रहा है।

नगर निगम के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान 16 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान होने वाली आगामी गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page