Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-काठगोदाम में विशेष स्वच्छता अभियान; अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट बनीं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

हल्द्वानी-काठगोदाम, 15 मई 2026 — नगर निगम हल्द्वानी के तत्वावधान में आज वार्ड नंबर 4, आवास विकास स्थित श्री पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महापौर गजराज सिंह बिष्ट की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कु. एकता बिष्ट भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और उन्हें नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि जब हर परिवार स्वच्छता को अपनाएगा तब शहर न केवल गंदगी मुक्त होगा बल्कि इससे बच्चों और समाज के हर वर्ग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सभी से मिलकर स्वच्छ तथा स्वस्थ हल्द्वानी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम की इस पहल का मूल उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनमानस में जागरूकता पैदा करना है।

ब्रांड एम्बेसडर एकता बिष्ट ने नगर निगम तथा महापौर गजराज बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने और हल्द्वानी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट तथा पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला ने भी एकता बिष्ट को बधाई दी और कहा कि इस तरह की पहल से नगरवासी प्रेरित होंगे तथा हल्द्वानी और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनेगा। पार्षद हेमा भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों ने सक्रिय भागीदारी निभाई जिनमें नेहा अधिकारी, पंकज त्रिपाठी, रवि जोशी, बीना चौहान, शैलेन्द्र दानू, राजेंद्र कुमार, संजय पाण्डेय, रुकमणी बिष्ट, राजेश पंत, नीमा भट्ट, सुरेंद्र मोहन नेगी, दीपक बिष्ट, मुन्नी कश्यप, तनुजा जोशी और विद्या देवी शामिल थे।

सैकड़ों नगरवासी एवं स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ओलम्पिक संघ उत्तराखण्ड के भगवान कार्की, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, अध्यक्ष गन्ना समिति प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मधुकर श्रोत्रिय, संदीप सनवाल, कौस्तुभानन्द जोशी, विनोद तिवारी के साथ-साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर टोलिया, सहायक नगर आयुक्त गजेन्द्र सैनी, कुलदीप कुल्याल, मनोज नेगी, विजयलक्ष्मी चौहान और पूनम जोशी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page