Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में विशेष चेकिंग अभियान: 219 वाहन सीज, 53 चालान जारी

पवनीत सिंह

नैनीताल, 28 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी  ललित मोहन रियाल के निर्देशन पर आज परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पांडे के नेतृत्व में शहर और आसपास के मार्गों पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें रेंटल बाइक, टैक्सी-मैक्सी व अन्य वाहनों पर सख्ती की गई। प्रवर्तन अधिकारियों ने कुल 53 चालान जारी किए, 219 वाहनों को सीज किया, जबकि परमिट उल्लंघन पर 49 कार्यवाहियां की गईं।

परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेन्द्र सागवान ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान ।अभियान में श्रीमती रिपु तिवारी ने 39 वाहन सीज कर 3 चालान किए, वहीं श्रीमती अनुभा आर्या ने 34 वाहन सीज किए। परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंद्र ने सबसे अधिक 27 चालान जारी किए, जबकि  पवन कुमार,  जगदीश बंधु और  गोविंद सिंह ने भी उल्लेखनीय कार्य किया। रेंटल बाइक पर 90, टैक्सी/मैक्सी पर 25 तथा अन्य श्रेणी में 51 कार्यवाहियां हुईं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों को अपनी लाइन में चलाएं ओवरटेकिंग न करे क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों की अक्सर देखने को मिलता है कि ज्यादा तर ओवरटेकिंग से दुर्घटना सामने आती है ऊपर चढ़ने वाले को वाहनों को प्राथमिकता दे,एवं स्पीड लिमिट का ध्यान रखें,

यह अभियान सड़क सुरक्षा और अवैध वाहन संचालन रोकने के उद्देश्य से चलाया गया, जो पर्यटक मौसम में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page