Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस, विचार गोष्ठी में संगठन विस्तार पर जोर

 

। समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय, 17 आजाद नगर, हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पौत्र ने अखिलेश यादव के नाम का केक काटा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जैसे नेता विरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में सड़क, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अनेक जनहितकारी कार्य किए गए, जिन्हें जनता आज भी याद करती है।

उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों तथा अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने पार्टी के पीडीए (PDA) अभियान को मजबूत करने का भी आह्वान किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तथा उत्तराखण्ड की राजनीति में भी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जावेद सिद्दीकी, दीपक अग्रवाल, उमैर मतीन, पार्षद महबूब आलम, अरशद अय्यूब, समीर मिकरानी, अलीम अंसारी, राजेश जायसवाल, जावेद मिकरानी, शकील अंसारी, संजय गुप्ता, पप्पू फूल वाले, अशरफ खान, कलीम उर्फ टोनी, शाहिद खान, जीशान अंसारी, मन्नू कुरैशी, रईस अहमद, इकरार हुसैन, अथर खान, नाजिम खान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page