Connect with us

उत्तराखण्ड

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं का दल सोमनाथ धाम के लिए रवाना

 

पिथौरागढ़,, 12 जुलाई। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से 40 श्रद्धालुओं का दल रविवार को गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हुआ। नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल और अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया तथा उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि यह यात्रा भगवान सोमनाथ के प्रति आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपने साथ रामेश्वरम से लाया गया पवित्र जल कलश में लेकर जा रहे हैं, जिसे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर अर्पित किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और गुजरात पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों सरकारों के सहयोग से यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह निशुल्क कराई जा रही है।

अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि यह यात्रा उत्तराखंड पर्यटन एवं गुजरात पर्यटन की संयुक्त पहल है। श्रद्धालुओं का चयन पर्यटन विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से किया गया है। यात्रा के दौरान आवागमन, आवास और भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।

उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने बताया कि दल में कुल 40 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 7 महिलाएँ और 33 पुरुष हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के बीच भगवान सोमनाथ के प्रति आस्था तथा सांस्कृतिक विरासत को और अधिक मजबूत करना है।

यात्रा रवाना होने से पूर्व जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page