Connect with us

उत्तराखण्ड

जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता,

बारात सीजन में बड़े डीजे, व्हील लाइटिंग झालर और रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध

नैनीताल। वर्तमान में चल रहे विवाह समारोहों के चलते जनपद में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।बारात कार्यक्रमों के दौरान कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और यातायात निरीक्षकों को नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के आदेश दिए हैं।जारी मुख्य निर्देश:सभी वेडिंग पॉइंट, बैंक्वेट हॉल एवं विवाह स्थलों पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा निगरानी रखी जाएगी।वेडिंग हॉल, डीजे एवं लाइटिंग संचालकों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दी जाएगी।पहियों वाले बड़े लाइटिंग झालरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा; उल्लंघन पर ज़ब्ती कार्रवाई होगी।केवल हाथ से पकड़ी जाने वाली लाइटिंग झालरों की अनुमति दी जाएगी।बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक सीमित की जाएगी ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो।बारात की हेड और टेल सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संचालित की जाएगी।सड़कों पर हाई-बेस डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।रात 10:00 बजे के बाद डीजे बजाना निषिद्ध रहेगा; शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।सभी थाना और चौकी प्रभारी क्षेत्र में किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।नैनीताल पुलिस की अपीलजनपदवासियों से अनुरोध है कि वे शादी-विवाह समारोहों को सुव्यवस्थित, मर्यादित और यातायात नियमों के अनुरूप आयोजित करें। सभी नागरिकों के सहयोग से ही जनपद में सुगम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था संभव हो सकेगी। नियमों के उल्लंघन या असुविधा की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 अथवा 112 पर दी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page