Connect with us

उत्तराखण्ड

SIR प्रक्रिया में व्यवधान का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

नैनीताल, 24 अगस्त। जिले में चल रही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भाजपा नैनीताल जिले के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने SIR प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि जिले के कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर पुनरीक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। साथ ही, बूथों पर जाकर बीएलओ (BLO) एवं भाजपा के बीएलए-2 (BLA-2) को कथित रूप से धमकाने का प्रयास किए जाने की शिकायत भी की गई।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दबाव, हस्तक्षेप अथवा व्यवधान स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक कार्यकर्ता को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा बीएलओ एवं अन्य संबंधित कर्मियों को धमकाने का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में प्रशासन को नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम मतदाताओं को अपना पक्ष रखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ज्ञापन में मांग की गई कि SIR प्रक्रिया के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जिले में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, मोहन पाठक, हरीश पांडे, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश सह-मीडिया संयोजक प्रदीप जेनोटी, पूर्व मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक भुवन जोशी, जिला मीडिया सह संयोजक मनीष पाल सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page