Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री गोल्ज्यू पूजन से शुरू होगा उत्तरायणी महोत्सव

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला उत्तरायणी महोत्सव (घुघुतिया त्यार) आज (सोमवार) से शुरू हो जाएगा। श्री गोल्ज्यू देवता की पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
रविवार को मंच प्रांगण में पत्रकार वार्ता करते हुए अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल व संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि महोत्सव 8 से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अलग-अलग वर्गों में स्कूली बच्चों और महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं सायं 5 बजे से मंच पर उत्तराखंड के लोक गायक अपने गीतों से समा बाधेंगे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को पहाड़ी संस्कृति को दर्शाती झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। साथ ही नशे के खिलाफ, पर्यावरण व बाल विवाह पर आधारित झांकी भी शोभा यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि मेला संपन्न होने के बाद मंच कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिसमें नए लोगों को मंच से जोड़ा जाएगा। वार्ता में देवेंद्र तोलिया, कमल जोशी, रैली संयोजक त्रिलोक बनौली, यूसी जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, खेल संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहरा, शोभा बिष्ट, सांस्कृतिक संयोजक मंजू दानू बिष्ट, मेला संयोजक पूरन चंद्र भंडारी, हेम भट्ट, चंद्रशेखर परगाई, धरम सिंह बिष्ट, यशपाल टम्टा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page