Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान: पदमपुरी में पहले दिन 385 लोगों ने लिया वृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ

 

सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में शुक्रवार को निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 385 लोगों ने पंजीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और उपचार का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य ने किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित शिविर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने किया और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, टीबी जांच, सर्वाइकल एवं ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, लैब जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, निःशुल्क दवा वितरण, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आयुष्मान भारत और आभा आईडी जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में 225 लोगों की ब्लड प्रेशर, 215 लोगों की ब्लड शुगर, 170 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 85 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 85 हीमोग्लोबिन जांच, 95 एलएफटी, 95 टीएफटी, 35 अल्ट्रासाउंड, 35 एक्स-रे, 12 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 14 बलगम जांच तथा 45 बच्चों की आरबीएसके के तहत स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा दो दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी जारी किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page