Connect with us

उत्तराखण्ड

रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र 2026 के लिए छात्र संसद व कन्याभारती चुनाव संपन्न

जानकीनगर, कोटद्वार

रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर कोटद्वार में आज सत्र 2026 हेतु छात्र संसद तथा कन्याभारती के चुनाव संपन्न हुए। विद्यालय के परीक्षा व मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नामांकन, चुनाव चिन्ह प्राप्ति तथा प्रचार-प्रसार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। मतदान बैलेट पत्र के माध्यम से आयोजित किया गया और मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा कर दी गई।

मुख्य उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री पद के लिए कनुप्रिया, केशव, आदर्श जुयाल व बंटी सिंह; सेनापति पद के लिए आदित्य शर्मा, देव राणा, उमंग व प्रतीक; उप प्रधानमंत्री के लिए आशुतोष, आयुष रावत व कारण शर्मा; उप सेनापति के लिए श्रेया, अनमोल, आराध्या बिष्ट, आराध्या भदौरिया, निशांत व गौरव; कन्याभारती अध्यक्ष पद हेतु आरुषि चतुर्वेदी, सिया राणा, तृषा चौधरी व पलक; तथा सचिव पद हेतु अंशिका रावत व आद्या खंतवाल ने नामांकन कराया था।

मतगणना एवं मतपत्रों की देखरेख छात्र संसद प्रभारी राजन कुमार शर्मा के निर्देशन में की गई। चुनाव परिणाम के अनुसार निम्नलिखित छात्र/छात्राएँ विजयी रहीं:

प्रधानमंत्री: कनुप्रिया

उप प्रधानमंत्री: आयुष रावत

सेनापति (जूनियर): उमंग खांसुली

सेनापति (सीनियर): आदित्य शर्मा

उप सेनापति: आराध्या बिष्ट

कन्याभारती अध्यक्ष: पलक कनोरिया

सचिव: अंशिका रावत

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने मतदाता प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु शिक्षकों को सेक्टर मजिस्ट्रेट, चुनाव अधिकारी तथा मतदान अधिकारी के दायित्व सौंपे। मतगणना के अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी, राहुल भाटिया, कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली तथा विद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों का शपथ ग्रहण आगामी बुधवार प्रातः वंदना सत्र में संपन्न कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page