Connect with us

उत्तराखण्ड

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर ₹25 हजार का इनाम घोषित

पवनीत सिंह बिंद्रा

एसएसपी नैनीताल ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद में फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में थाना कालाढूंगी क्षेत्र में पंजीकृत एफआईआर संख्या 37/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अभियुक्त मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन, निवासी के-03/28, गली नंबर 11, गंगोत्री विहार, वेस्ट चौपड़ा, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-110053 पर ₹25,000 का इनाम घोषित कर दिया गया है।

घटना का विवरण

अभियुक्त मुकुल जैन ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट की, जिसमें गंभीर चोटें लगीं। उपचार के दौरान वैभव कुमार की सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के लिए यह इनाम घोषित किया गया है। घटना के बाद से मुकुल जैन फरार बताया जा रहा है।

सूचना देने वालों को गोपनीयता और पुरस्कार का आश्वासन

अभियुक्त के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। सूचना मिलने पर नियमानुसार ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जनता से अपील है कि यदि किसी को अभियुक्त के ठिकाने या गतिविधियों की कोई जानकारी हो, तो निम्नलिखित नंबरों पर तुरंत संपर्क करें—

एसएसपी नैनीताल: 9411111212

एसपी हल्द्वानी: 9411112743

एसपी अपराध नैनीताल: 9411110152

डीएसपी (संचार) रामनगर: 9411112097

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी: 9411112875

पुलिस ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष टीमें गठित की हैं। नागरिकों से अपील है कि अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page