Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर निगम हल्द्वानी में समीक्षा बैठक शोकसभा के बाद स्थगित

 

। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार के सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि ने बुधवार को नगर निगम हल्द्वानी कार्यालय में सफाई कर्मचारियों एवं निगम प्रशासन से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। हालांकि नगर निगम की नियमित पर्यावरण मित्र श्रीमती उषा देवी के आकस्मिक निधन के कारण बैठक प्रारंभ होने से पूर्व शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बैठक को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त गजेंद्र पाल सिंह, गणेश भट्ट, स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर टोलिया, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमूल असवाल, छतर सिंह, कर्मचारी नेता राहत मसीह, राजपाल पवार, कल्लू चरण, विनोद कुमार, अशोक चौधरी, अमित कुमार, सुनील चौधरी, रामू भारती, रवि चिंडालिया सहित निगम के प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

शोकसभा के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय उषा देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page