उत्तराखण्ड
मुखानी से सुशीला तिवारी अस्पताल तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 21 चालान और कई ठेले-वाहन जब्त
पवनीत सिंह बिंद्रा हल्द्वानी

नगर निगम की टीम ने मुखानी क्रियाशाला से सुशीला तिवारी अस्पताल तक विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान 12 चालान करते हुए 27,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 8 ठेले और 5 वाहनों में रखा अतिक्रमण संबंधी सामान जब्त किया गया।
इसके अतिरिक्त निगम द्वारा फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान में 9 चालान कर 10,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान तीन वाहनों में रखा सामान भी जब्त किया गया। अभियान के दौरान 18 ऐसे दुकानदारों को चिन्हित किया गया, जिन्होंने पक्के निर्माण कर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किया है। निगम प्रशासन ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और पैदल चलने वालों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील भी की है।
अभियान में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सी.एस. टोलिया, नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, सफाई निरीक्षक तथा नगर निगम की टीम मौजूद रहे ,,
