Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर राज्यपाल ने ली अधिकारियों की बैठक दिव्यता और भव्यता से यात्रा को सफल बनाने हेतु गुणवत्तापूर्ण तैयारियों के निर्देश,

नैनीताल, ,,। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।राज्यपाल ने निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण, भव्य और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है, अतः सभी अधिकारी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें।बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। इसके अलावा, वह कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी तथा कैंचीधाम जाकर बाबा नींब करौली महाराज के दर्शन करेंगी।बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page