Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं में मां शीतला देवी मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य

 

। मां अवंतिका शक्ति कुंज परिसर स्थित मां शीतला देवी मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में मंगलवार को श्रद्धा और धार्मिक आस्था के बीच विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंदिर निर्माण की सफलता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर का पुनर्निर्माण मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र यादव एवं उनकी धर्मपत्नी के सहयोग से कराया जा रहा है। भूमि पूजन की सभी धार्मिक रस्में मंदिर के पुजारी श्री चंद्रशेखर जोशी ने संपन्न कराईं। उन्होंने मां शीतला देवी की पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य के निर्विघ्न एवं शीघ्र पूर्ण होने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी खाती ने कहा कि मंदिर का पुनर्निर्माण श्रद्धालुओं की आस्था और जनसहयोग का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुनर्निर्माण के बाद यह मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशेष पहचान बनाएगा तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री दुर्गा यादव, श्री कमलेश यादव, श्रीमती रेखा यादव, श्री रमाकांत पंत, श्री गोपाल जोशी, श्रीमती प्रेमलता खुराना, श्रीमती चंद्रकला खाती, श्रीमती बीना जोशी, श्रीमती मीनल जायसवाल, श्री तरुण बिष्ट, श्री विमल चौधरी, प्रभात कुमार, हेमंत बिष्ट, श्री रणवीर खाती सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां शीतला देवी से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर श्रद्धालुओं को समर्पित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page