– माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के “धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस” नीति के संदर्भ में नैनीताल जनपद में एक बार फिर सख्त और त्वरित कार्रवाई की गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के संज्ञान में आने वाले नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और AI से अश्लील वीडियो बनाने की धमकी वाले गंभीर मामले में लालकुआँ क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दिनांक 29 अप्रैल 2026 को नाबालिग पीड़िता ने कोतवाली लालकुआँ में तहरीर दी कि लगभग दो माह पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी (लड़की की फोटो वाली आईडी) के माध्यम से आरोपी ने उसका संपर्क किया। बातचीत के दौरान निजी जानकारी हासिल कर मोबाइल नंबर लिया गया और बाद में फोन पर निरंतर संपर्क बढ़ाया गया। आरोपी ने लड़की के साथ जबरन छेड़छाड़ की, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर AI तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाने व उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी, जिसने भयभीत होकर घरवालों को बताया। उक्त शिकायत संज्ञान में आते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए और तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने को कहा। निर्देशानुसार कोतवाली लालकुआँ में मु0अ0सं0 69/26, धारा 78/79 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(1)/5(1) उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम‑2022 की भी बढ़ोतरी की गई।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ/हल्द्वानी श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से पैरोल देने के बाद दिनांक 01/05/26 को लालकुआँ क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपी: इब्राहिम पुत्र नजीर अहमद
निवासी: ग्राम सरकरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर आयु: 27 वर्ष
पुलिस टीम।,,उप निरीक्षक वन्दना चौहान, उप निरीक्षक जोगेन्द्र यादव,,कांस्टेबल दिलीप कुमार ,,कांस्टेबल कमल बिष्ट ,कांस्टेबल अशोक कम्बोज ,कांस्टेबल जितेन्द्र बिष्ट
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा है कि जनपद नैनीताल में धर्मांतरण से जुड़े किसी भी अपराध पर पूर्णतः जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दोषियों के विरुद्ध तत्काल, कठोर और निर्णायक कार्यवाही की जाएगी और उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। यह कार्रवाई राज्य सरकार की धर्मांतरण विरोधी सख्त नीति और जनता के प्रति सुरक्षा तथा न्याय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।