Connect with us

उत्तराखण्ड

गोकशी गैंग पर रामनगर पुलिस का कड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

स्लाटर हाउस से 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामदगी के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, दो वांछितों की तलाश जारी; जांच में संगठित गौतस्करी गिरोह के सक्रिय होने के संकेत

रामनगर। गोकशी और गौतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित गौकशी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जांच में गौतस्करी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं और इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में जिले में गोकशी और गौतस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी मस्जिद के पास स्थित स्लाटर हाउस में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद आरोपी फरार हो गए। तलाशी के दौरान वहां से करीब 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया। मौके से मांस काटने के औजार भी पुलिस के हाथ लगे।

बरामदगी के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 247/2026 दर्ज करते हुए उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश जारी किए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मैनुअल सूचना, सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की गई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को पंजाबी कब्रिस्तान पुलिया के पास मालधन रोड, रामनगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजी पुत्र रियासत अली (21 वर्ष), निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर तथा अयान पुत्र नदीम (24 वर्ष), निवासी मीट मार्केट के पास, ब्लोकरोड़, खताड़ी, रामनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके अलावा पुलिस ने कथित तौर पर गौतस्करों को गौवंश उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी को भी मामले में नामजद किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे गोकशी और गौतस्करी से जुड़ा एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, गौवंश की आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों तथा पूरे नेटवर्क की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, उपनिरीक्षक जोगा सिंह, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल संदीप सिंह, अशोक कम्बोज, संजय सिंह और संजय दोसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page