Connect with us

उत्तराखण्ड

राकेश नैनवाल ने कॉर्बेट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया स्वागत, वन ग्रामों की समस्याएं रखीं

 

। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने आज ढिकुली स्थित ताज होटल में भारत सरकार के लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कॉर्बेट पार्क पहुंचने पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया। ओम बिरला अपने निजी दौरे पर कॉर्बेट नेशनल पार्क आए हुए हैं और पार्क भ्रमण के दौरान वे काफी रोमांचित नजर आए।

भेंट के दौरान राकेश नैनवाल ने रामनगर के वन ग्रामों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक आग्रह पत्र भी लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा। उन्होंने वन ग्रामों की मूलभूत सुविधाओं, अधिकारों और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर ध्यान दिलाया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संतोषजनक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

राकेश नैनवाल ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने उनसे दिल्ली आकर मुलाकात करने की बात कही है। नैनवाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का कॉर्बेट पार्क और रामनगर आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही समय लेकर लोकसभा अध्यक्ष से वन ग्रामों की समस्याओं के संबंध में विस्तृत मुलाकात की जाएगी और वन ग्रामों को उनका अधिकार दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जाएगी।

स्थानीय स्तर पर वन ग्रामों की समस्याएं लंबे समय से चर्चा में रही हैं। ग्रामीणों की ओर से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर समय-समय पर मांग उठती रही है। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष यह मुद्दा उठना क्षेत्रीय राजनीति और जनसमस्याओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page