Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान नैनीताल में ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का क्वालीफाइंग राउंड शुरू,,


नैनीताल, 4 अप्रैल 2026: ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान में आज 3 अप्रैल 2026 से ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा आयोजित मेंस ओपन टूर्नामेंट (1 लाख पुरस्कार राशि) का क्वालीफाइंग राउंड प्रातः 11:00 बजे कोर्ट नंबर 1, 2, 3 एवं 4 पर शुरू हो गया।
उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में वार्षिक आयोजन
उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष सफलतापूर्वक संचालित होता है। संचालन हेतु अंपायर दिव्यांशु रोहित एवं संजय लखनऊ से अकादमी पहुंच चुके हैं। फैन स्पोर्ट्स क्लब एवं अवनीश रस्तोगी कंधे से कंधा मिलाकर टूर्नामेंट को सफल बनाने में तत्पर हैं।
आज के प्रमुख मैचों के परिणाम
क्वालीफाइंग राउंड के नतीजे इस प्रकार रहे:
इशांत पात्रा ने प्रेम यादव को 6-2, 6-4 से हराया।
अखिल जांगू ने अंकुर शर्मा को 6-3, 7-5 से पराजित किया।
आर्यवीर शर्मा ने आदित्य को 6-3, 6-1 से जीता।
नमय रत्रा ने प्रणब राजेश को 6-2, 6-2 से हराया।
उत्तराखंड के मानस तिवारी ने तुषार बघेल को 6-2, 6-4 से यश।
यशप्रीत सिंह ने अनिकेत सिंह को 7-5, 6-4 से हराया।
कर्नाटक के चंद्र सिद्धार्थ ने रोहन चौहान को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी।
कुछ मैच जारी हैं, जिसमें नैनीताल के अमर जगती बनाम कनिष्क तोमर, उत्तर प्रदेश (मुरादाबाद) के ओजस भारद्वाज बनाम कुशाग्र बत्रा तथा अनिरुद्ध माहेश्वरी बनाम वंश शर्मा के मुकाबले दूसरी पाली में होंगे।
उद्घाटन समारोह की जानकारी
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 5 अप्रैल 2026 को सायं 5:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरम्बाल, श्री आनंद दरम्बाल, उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के सचिव श्री सुमित गोयल, श्री देवेंद्र सिंह रावत सपरिवार, अवनीश रस्तोगी एवं अन्य गणमान्य खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।
यह टूर्नामेंट क्षेत्रीय टेनिस प्रेमियों के लिए उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page