उत्तराखण्ड
देहरादून महायोजना-2041 जनसुनवाई में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

जनसुनवाई के दौरान सड़क, यातायात, पार्किंग, हरित क्षेत्र, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक सुझाव प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि सभी सुझावों और आपत्तियों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उन्हें महायोजना-2041 में शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर कहा गया कि जनभागीदारी के माध्यम से ही एक सुनियोजित, संतुलित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित देहरादून का निर्माण संभव है। जनसुनवाई का उद्देश्य शहर के समग्र एवं सतत विकास के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।


