Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 13 और 14 में जन सुविधा शिविर आयोजित,

हल्द्वानी, 18 सितम्बर। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या 13 और 14 में शिविर का सफल आयोजन हुआ, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।इस दौरान नागरिकों ने राशन कार्ड से जुड़े शिकायतें, नाम जोड़ने या हटाने, नए राशन कार्ड जारी करने व आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। कई शिकायतें मौके पर निपटाई गईं, और बाकी मामलों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।इस शिविर में आधार सेवा के तहत कुल 42 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राशन कार्ड बनाने व नाम जोड़ने के प्रार्थना पत्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त 9 यूसीसी आवेदन भी प्राप्त हुए।नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी. के. भट्ट, वार्ड 13 की पार्षद मुन्नी कश्यप तथा वार्ड 14 के पार्षद धर्मवीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पार्षदों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इन जन सुविधा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाएं।अगला शिविर 19 सितम्बर को वार्ड 11 और 12 में आयोजित किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चंबल पुल पर सफाई अभियान भी चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page