Connect with us

उत्तराखण्ड

जानकीनगर में सम्पन्न हुआ प्रांतीय वैदिक गणित मेला 2025,

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल):
रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर में भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखण्ड (विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध) की ओर से आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित मेला 2025 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुमन कोटनाला (अध्यक्ष, कृषि मंडी समिति पौड़ी)प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवालनिरीक्षक सुरेशाननंद जोशी एवं प्रांत संयोजक दिनेश भट्ट ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रांत संयोजक दिनेश भट्ट के दिशा-निर्देशन में उत्तराखण्ड के 14 संकुलों से आए 180 छात्र-छात्राओं ने बाल, किशोर और तरुण वर्ग में गणित प्रश्नमंच, गणित प्रयोग, गणित प्रदर्श और गणित पत्रवाचन जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विभिन्न वर्गों के विजेता

  • बाल वर्ग:
    प्रश्नमंच – अर्णव वर्मा, ईशान सिंह, अंशुल वर्मा
    पत्रवाचन – अहाना धीमान
    प्रयोगात्मक – आरव
    प्रदर्श – आरोही गोयल, आस्था सैनी, सोनाक्षी सेमवाल
  • किशोर वर्ग:
    प्रश्नमंच – अंशुल वर्मा, कुलवंशी, प्रियांश वर्मा
    पत्रवाचन – कुशाग्र राठौर
    प्रयोगात्मक – अनमोल रावत
    प्रदर्श – नंदिनी चौधरी, आकृति गोयल, राधिका सेमवाल
  • तरुण वर्ग:
    प्रश्नमंच – धीरेंद्र, अंशु तिवारी, धर्मेंद्र गंगवार
    पत्रवाचन – रिया
    प्रयोगात्मक – यश अग्रवाल
    प्रदर्श – स्वाति, अंशु, वंशिका चौधरी

समापन सत्र को संबोधित करते हुए विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह ने कहा कि विद्या भारती की शिक्षा छात्रों को संस्कार, सहयोग, अनुशासन और परिश्रम का मार्ग दिखाती है, जिससे वे राष्ट्रहित में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य रोहित बलोदी ने किया तथा निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. अजय सिंह, प्रो. डॉ. पवन भट्ट, मनीष बिष्ट, संतोष नेगी, राहुल सिंह, नमन भटनागर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के आचार्य, छात्र-छात्रा एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page