उत्तराखण्ड
राज्य कर विभाग में छह अधिकारियों को सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति

कार्यालय आयुक्त राज्य कर, उत्तराखंड (स्थापना अनुभाग) की ओर से जारी आदेश के अनुसार शासन के 30 जून 2026 के पदोन्नति आदेश के अनुपालन में छह अधिकारियों को सहायक आयुक्त राज्य कर के पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में उमेद सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह राजेश कुमार, सुश्री मोनिका पंत , श्रीमती अंजू तथा बृजमोहन जोशी शामिल हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों का विधिवत कार्यभार हस्तांतरित करने के बाद पदोन्नत पद पर योगदान देंगे। यदि किसी अधिकारी द्वारा निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है तो नियमानुसार उनकी पदोन्नति निरस्त मानी जा सकती है।
आयुक्त राज्य कर कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय इकाइयों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
