Connect with us

उत्तराखण्ड

राजभवन में राज्यपाल से प्रीतम भरतवाण की शिष्टाचार भेंट,

देहरादून, – उत्तराखण्ड के प्रख्यात लोकगायक एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों ने राज्य की लोकधरोहर, पारंपरिक गीत-संगीत और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाने के प्रयासों पर गहन चर्चा की। राज्यपाल ने लोकसंगीत और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में श्री भरतवाण के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page