Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर में की पूजा, राष्ट्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना,,


नैनीताल। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रातः अपने नैनीताल प्रवास के दौरान शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां नयना देवी से देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की विशेष कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का सम्मानपूर्वक पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस पावन आयोजन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस धार्मिक अनुष्ठान को स्थानीय प्रशासन ने भी बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया। यह उनका नैनीताल दौरे के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक था। इसके पूर्व राष्ट्रपति महोदय ने हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर भी पहुंचकर स्वागत किया गया था, जहाँ राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री, पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।राष्ट्रपति महोदया नैनीताल राजभवन के 125वें स्थापना दिवस समारोह में भी भाग लेंगी और कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। उनके इस दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए हैं।इस प्रकार माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का यह धार्मिक और सांस्कृतिक भ्रमण राज्य के लिए गर्व का विषय बना है, जिसमें उन्होंने न केवल श्रद्धा प्रकट की बल्कि सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page