Connect with us

उत्तराखण्ड

पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सम्मान,,

देहरादून,,,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रविवार, 2 नवंबर 2025 को हरिद्वार में आयोजित पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया। इस अवसर पर कुल 1454 विद्यार्थियों को विभिन्न पदक एवं उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि (पीएचडी) और 3 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति (डी.लिट) की उपाधि दी गई। साथ ही 615 विद्यार्थियों को परास्नातक और 774 विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री भी प्रदान की गई। कुल 54 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन की वनस्पतियों पर आधारित दो पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग, आयुर्वेद और अध्यात्म का प्राण-केंद्र है और इसकी ऋषि-परंपरा विश्व-कल्याण का संदेश देती है। राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा, प्रतिभा और प्रशिक्षण का उपयोग मानव-कल्याण के लिए करें।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और महिलाओं के शिक्षा में बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 64 प्रतिशत विद्यार्थी छात्राएं हैं, जो विकसित भारत में महिलाओं की नेतृत्व भूमिका का प्रमाण है। उन्होंने महर्षि पतंजलि की योग, व्याकरण और आयुर्वेद की परंपरा का भी उल्लेख किया जो स्वस्थ और सतत समाज के लिए महत्वपूर्ण है।इस समारोह में पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव, कुलपति आचार्य बालकृष्ण, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. कल्पना सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था कड़ी करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।यह दीक्षांत समारोह शिक्षा, संस्कृति और योग के महत्व को दर्शाते हुए युवाओं को समाज-कल्याण के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page