Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला सैनिक कल्याण की बैठक में विजय दिवस की तैयारियाँ पुख्ता — डीएम ने विभागों को दिए निर्देश,,


पिथौरागढ़
जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में जिला सैनिक कल्याण की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 16 दिसंबर को मनाए जाने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में विभिन्न सैनिक संगठनों के सेवानिवृत्त सैनिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल करम सिंह बिष्ट ने जनपद में संचालित सैनिक कल्याण गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान समाधानोन्मुख दृष्टिकोण से किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्राप्त शिकायतों को समिति के संज्ञान में लाया जाए और सप्ताह में एक दिन सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए समर्पित कक्ष उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोग अपनी समस्याएँ निर्धारित स्थल पर रख सकें।डीएम ने शहीद परिवारों से संबंधित सभी प्रस्तावों का निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुसार तत्काल करने के निर्देश दिए और किसी भी प्रस्ताव को लंबित न रखने को कहा। सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि समिति को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का सत्यापन कर उनकी स्थिति संबंधित विभागों को भेज दी गई है।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को विजय दिवस के आयोजन को गरिमामय एवं भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपीं और सैनिक कल्याण अधिकारी को तैयारियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल, सैनिक संगठन प्रतिनिधि, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा अन्य सेवानिवृत्त सैनिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page