Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व

हल्द्वानी। गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में साहिब श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 31 जनवरी से संगत द्वारा संगती रूप में आरंभ किए गए सहज पाठ का विधिवत समापन रविवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने उपस्थित होकर गुरु चरणों में मत्था टेका और गुरबाणी का रसपान किया।

दीवान के दौरान दरबार साहिब, अमृतसर से पधारे हजूरी रागी जत्था के भाई नवनीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। उनके मधुर एवं आध्यात्मिक कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और संगत गुरु की महिमा में लीन होकर मंत्रमुग्ध हो गई। इसके बाद भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी ने भी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को गुरु उपदेशों से जोड़ने का संदेश दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा, सेवा और सिमरन का वातावरण बना रहा। संगत ने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने, मानवता की सेवा करने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

दीवान की समाप्ति के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर सेवा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सेवादारों का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page