Connect with us

उत्तराखण्ड

निजी स्वार्थ के लिए हो रही पहाड़ मैदान की राजनीति : रीजनल पार्टी,


प्रेमचंद के बाद ऋतु खंडूड़ी और महेंद्र भी दें इस्तीफा : रीजनल पार्टी

देहरादून,,,निजी स्वार्थ के लिए हो रही पहाड़ मैदान की राजनीति : सेमवाल। रीजनल पार्टी ने मांगा ऋतु खंडूड़ी और महेंद्र भट्ट का इस्तीफा

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहाड़ – मैदान की चिंगारी को राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ के कारण हवा दे रहे हैं। सेमवाल ने यह भी मांग की कि प्रेमचंद के बाद ऋतु खंडूड़ी और महेंद्र भट्ट को भी तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आज यहां प्रेस क्लब में एक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने पहाड़- मैदान की राजनीति करने वाले सभी राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों को आड़े हाथों लिया, तथा कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी तथा सांसद महेंद्र भट्ट को भी पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने मीडिया और समाज के गणमान्य लोगों का आवाह्न करते हुए कहा कि पहाड़ मैदान के अभद्र बयानबाजों पर लगाम लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को पहाड़ मैदान नहीं बल्कि उत्तराखंडियत की भावना के साथ गरीबी, बेरोजगारी और प्रदेश की बेलगाम होती शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल मुद्दों पर काम करने के बजाय सिर्फ लोगों के जज्बातों से खेल रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय दलों को छोड़कर आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने तमाम कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र प्रदान किये और प्रदेशहित में पूरी लगन से मेहनत करने की अपील की।
देवेंद्र सिंह गुसाई को देहरादून का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है तथा भगवती प्रसाद गोस्वामी को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
सुमित्रा जोशी को जिला संगठन सचिव का दायित्व दिया गया है । नवीन पंत को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवीन पंत को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है तथा बसंती गोस्वामी को जिला प्रचार सचिव का दायित्व दिया गया।
सुमन रावत को बालावाला मंडल अध्यक्ष और रजनी कुकरेती को उपाध्यक्ष बनाया गया।
गीता पंत को हाथी बड़कला वार्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता
इस अवसर पर माधो सिंह नेगी, दिगपाल सिंह बंगारी, जगमोहन सिंह झिकंवाण, प्रमोद जोशी, कपिल पूनिया, महावीर सिंह रावत , रेशमा , सोहन कौशल, जगदंबा बिष्ट, नवीन पंत, गीता पंत , सुमन रावत, रजनी कुकरेती आदि दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, संगठन सह सचिव राजेंद्र सिंह गुसाई, सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश, मंजू रावत, जगदंबा बिष्ट, नीलम लखेड़ा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page