Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अस्पताल में मृत अवस्था में मिली अज्ञात महिला, शिनाख्त के लिए पुलिस ने शुरू की जांच,

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी के आपातकालीन विभाग से एक अज्ञात महिला का शव 6 सितम्बर 2025 को मृत अवस्था में मिला। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष, रंग गेहूँवा और कद करीब 5 फुट 3 इंच बताया गया है। मृतका काले रंग की टी-शर्ट एवं रंग-बिरंगी शॉल पहने मिली।पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है और आसपास के थानों तथा चौकियों से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की सूचना देने को कहा है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के अनुसार, यह मामला अभी जांचाधीन है और यदि किसी थाने क्षेत्र से संबंधित हो तो तत्काल थाना हल्द्वानी को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।अधिक जानकारी या सूचना के लिए संपर्क करें:
मोबाइल: 9411112877
फोन: 05946-284329

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page