Connect with us

उत्तराखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्मी कैंट में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा हल्द्वानी आर्मी कैंट में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और वृक्षों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव नन्दकिशोर आर्या और सदस्य खुशी नागर ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का संबंध अत्यंत गहरा है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि भोजन, जल, वायु सहित मानव की अधिकांश आवश्यकताएं पर्यावरण पर निर्भर करती हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल वातावरण को शुद्ध और स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि प्राणदायक ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्षों के बिना शुद्ध वातावरण की कल्पना संभव नहीं है।

इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के अलावा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, खुशी नागर, अमित आर्या, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मनीष साहू, अमन कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page