Connect with us

उत्तराखण्ड

विपक्ष ने नारी शक्ति के सपनों की हत्या की — भावना मेहरा

 

। महिला आरक्षण विधेयक के सदन में गिरने के बाद राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। गुरुवार को भाजपा नेत्री एवं आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ‘ना’ ने देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचल दिया है।

मेहरा ने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाला विपक्ष निर्णायक मौके पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा हो गया। विपक्ष ने देश की महिलाओं और बेटियों के राजनीतिक भविष्य का गला घोंट दिया है। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण यह महत्वपूर्ण विधेयक सदन में गिर गया।”

इसे देश की महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात बताते हुए मेहरा बोलीं कि विपक्ष नहीं चाहता कि साधारण महिलाएं आगे बढ़ें, क्योंकि यह उनकी परिवारवाद की राजनीति को चुनौती देगा। उन्होंने कहा, “देश की जागरूक जनता इस रवैये को समझती है और इसका जवाब जरूर देगी।”

क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने कांग्रेस द्वारा महिला बिल के विरोध को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने की बात पर कांग्रेस जैसे दल पीछे हट जाते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

इससे पहले रानीखेत पहुंची राज्यमंत्री भावना मेहरा का कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, विधायक प्रमोद नैनवाल, प्रदेश मंत्री विमला रावत, जिला पंचायत सदस्य बिना बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, जिला उपाध्यक्ष गणेश राम, जिलामंत्री ध्यान सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तनुजा साह, कोषाध्यक्ष सरिता पांडेय, लता पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल बेलवाल, मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, मुकेश पांडेय, राम सिंह रावत, रमेश सिंह खनायत, रोहित शर्मा, महेंद्र रावत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page