Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल में खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

हल्द्वानी। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन (यूटीए), देहरादून की कार्यकारी समिति की बैठक 22 हाईट्स होटल, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद जिला टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल ने खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

एसोसिएशन के अनुसार, जिन खिलाड़ियों ने अभी तक यूटीए से अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नहीं कराया है और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त नहीं किया है, उन्हें किसी भी जनपदीय, प्रांतीय, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही ऐसे खिलाड़ी टेनिस प्रशिक्षण शिविरों (कैंप) में भी भाग नहीं ले सकेंगे।

जिला टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल ने ऐसे खिलाड़ियों से अपील की है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें। पंजीकरण के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं है।

एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयनित होने पर उनकी खेल किट, प्रतियोगिता शुल्क, आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्ययों का वहन उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा के विकास में बाधा न बने।

इसके अतिरिक्त, शीघ्र ही जनपद एवं प्रदेश स्तर का टेनिस कार्यक्रम कैलेंडर भी जारी किया जाएगा, जिसमें वर्षभर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों एवं प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही जनपद एवं प्रदेश स्तर पर भ्रामक एवं गैर-मान्यता प्राप्त एसोसिएशनों के विरुद्ध निर्धारित प्रोटोकॉल भी लागू किया जाएगा।

जिला टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इंडिपेंडेंस कप-2026 टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त से किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page