उत्तराखण्ड
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से दिया संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर अभियान में सहभागिता की।
