उत्तराखण्ड
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान

लोक भवन, नैनीताल से जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की पर्वत श्रृंखलाएँ, वन, नदियाँ और जैव विविधता राज्य की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना तथा पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
